vindanjali

शिक्षा के माध्यम से सपनों को सशक्त बनाना

जवाहर नवोदय विद्यालयों के वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा उनके रोजगार कौशल और करियर अवसरों को बेहतर बनाने में सहयोग प्रदान करना।

एडसिल विद्यांजलि फाउंडेशन के बारे में

एडसिल (इंडिया) लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक संस्था, जिसे कंपनी अधिनियम की धारा 8 के अंतर्गत स्थापित किया गया है। जो वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित है।

हमारा फाउंडेशन

एडसिल विद्यांजलि फाउंडेशन की स्थापना 17 अप्रैल 2023 को कंपनी अधिनियम, 2013 के अंतर्गत की गई। यह धारा 8 के तहत पंजीकृत एक गैर-लाभकारी कंपनी है, जिसका उद्देश्य समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है।

  •     स्थापना तिथि: अप्रैल 17, 2023
  •     प्रकार: धारा 8 के अंतर्गत पंजीकृत गैर-लाभकारी कंपनी
  •  मूल संस्था: एडसिल (इंडिया) लिमिटेड
 दृष्टि

वंचित विद्यार्थियों को सशक्त बनाना तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध, आत्मनिर्भरता और बेहतर रोजगार क्षमता प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना।

 मिशन

एक समावेशी और समृद्ध शिक्षण पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना, जो सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा के सभी स्तरों पर विद्यार्थियों को सशक्त बनाना ।

निदेशक मंडल

हमारे प्रतिष्ठित निदेशक मंडल के सदस्यों से परिचित हों, जो फाउंडेशन के मिशन को आगे बढ़ाने में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

 

श्री रोहित त्रिपाठी

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एडसिल विद्यांजलि फाउंडेशन

 

श्री पूर्णेंदु किशोर बनर्जी

निदेशक, एडसिल विद्यांजलि फाउंडेशन

 

श्री पी.के.एस. शिशोदिया

निदेशक, एडसिल विद्यांजलि फाउंडेशन

हमारी पहल

शिक्षा और सशक्तिकरण के माध्यम से जीवन में परिवर्तन लाना।

 

विद्यांजलि छात्रवृत्ति कार्यक्रम

जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश हेतु सहयोग प्रदान करना।

मुख्य विशेषताएँ
  •  मेधावी विद्यार्थियों के लिए वित्तीय सहायता
  •  कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान
  •  देश के सभी जिलों में व्यापक पहुँच
  •  कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से वित्तीय सहयोग
प्रभाव के लक्ष्य
  •  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान पहुँच
  •  उच्च शिक्षा की ओर निर्बाध पारगमन
  •  रोजगारोन्मुखी कौशलों का विकास करना
  •  क्षमता निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप: हमारी गतिविधियाँ राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उस दृष्टिकोण का समर्थन करती हैं, जिसका उद्देश्य भारत के सभी विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समान रूप से पहुंचे।

संपर्क करें

अधिक जानकारी के लिए हमारी टीम से संपर्क करें।

 पंजीकृत कार्यालय

7वीं मंजिल, अंबा दीप बिल्डिंग,
14, के.जी. मार्ग, कनॉट प्लेस,
सेंट्रल दिल्ली, नई दिल्ली, भारत – 110001

 निगम कार्यालय

एडसिल हाउस,
प्लॉट नंबर 18 ए, सेक्टर 16 ए,
फिल्म सिटी, नोएडा – 201301

प्रमुख संपर्क

श्री एम. जी. नंदीश बाबू

  • प्रमुख – संचालन
  • edvidf[at]edcil[dot]co[dot]in
  • दूरभाष: +91-0120-4156001, 4156002

सुश्री ईशा कनोजिया

  • संचालन अधिकारी
  • edvidf[at]edcil[dot]co[dot]in
  • दूरभाष: +91-0120-4156001, 4156002