- एडसिल विद्यान्जलि फाउंडेशन के संबंध में
एडसिल विद्यान्जलि फाउंडेशन को कंपनी अधिनियम, 2013 (18 of 2013) के अंतर्गत 17 अप्रैल, 2023 को सेक्शन-8 कंपनी के रूप में स्थापित किया गया है और यह कंपनी शेयरों द्वारा सीमित है। इसे एक गैर-लाभकारी कंपनी के रूप में वर्गीकृत किया गया है। एडसिल विद्यान्जलि फाउंडेशन, एडसिल (इंडिया) लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।
पंजीकृत कार्यालय का पता
7वीं मंजिल, अम्बा दीप बिल्डिंग,
14 के जी मार्ग, कनॉट प्लेस,
सेंट्रल दिल्ली, नई दिल्ली, भारत – 110001मुख्य कार्यालय का पता
एडसिल हाउस,
प्लॉट नंबर 18A, सेक्टर 16A,
फिल्म सिटी, नोएडा – 201301- दृष्टि
वंचित विद्यार्थियों को सशक्त बनाना तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध, आत्मनिर्भरता और बेहतर रोजगार क्षमता प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना।
- मिशन
एक समावेशी और समृद्ध शिक्षण पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना, जो सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा के सभी स्तरों पर विद्यार्थियों को सशक्त बनाए।
- निदेशक मंडल
1
श्री रोहित त्रिपाठी
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एडसिल विद्यान्जलि फाउंडेशन
2
श्री पूर्णेंदु किशोर बनर्जी
निदेशक, एडसिल विद्यान्जलि फाउंडेशन
3
श्री पी.के.एस. शिशोदिया
निदेशक, एडसिल विद्यान्जलि फाउंडेशन
- हमारी पहलें
जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) से उत्तीर्ण एवं स्नातक की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों हेतु छात्रवृत्ति :
एडसिल (इंडिया) लिमिटेड ने शिक्षा मंत्रालय के मार्गदर्शन में एक विद्यान्जलि छात्रवृत्ति कार्यक्रम आरंम्ब किया है, जिसका उद्देश्य ऐसे मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआई) में नामांकन हेतु प्रायोजन सहायता प्रदान करना है, जिनके पास आर्थिक संसाधनों की कमी है। प्रारंभिक चरण में इस कार्यक्रम के प्राथमिक लाभार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी होंगे। ये विद्यालय भारत के सभी राज्यों और जिलों में स्थित हैं।
इस छात्रवृत्ति योजना का प्रमुख उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में समान अवसर प्रदान करना, उन्हें उच्च शिक्षा प्रणाली में सुगम रूप से प्रवेश दिलाना तथा उनकी रोजगार क्षमता का विकास करना है। इस लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए मंत्रालय निजी क्षेत्र की सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) निधि की भागीदारी को भी शामिल करना चाहता है, जिससे देश निर्माण और योग्य विद्यार्थियों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान हो सके।
यह छात्रवृत्ति एडसिल विद्यान्जलि फाउंडेशन, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के माध्यम से संचालित एवं क्रियान्वित किया जा रहा हैं| नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) के जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करने की यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य सभी के लिए समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंच सुनिश्चित करना है।
- डैशबोर्ड
प्रतिष्ठित प्रायोजक संस्थान
1- मेसर्स फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल्स प्रा. लि.
2- मेसर्स भारत फोर्ज लिमिटेड
3- मेसर्स एचडीएफसी
4- मेसर्स क्लियर मेडि
5- मेसर्स जुबिलेंट भारतीय फाउंडेशन
6- मेसर्स बीएमजीएफ (बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन)प्रदान की गई छात्रवृत्ति
वित्तीय वर्ष प्रायोजक छात्रवृत्ति प्राप्त विद्यार्थियों की संख्या
2023-242023-24 एम/एस फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल्स प्रा. लि. 14 एम/एस भारत फोर्ज लिमिटेड 25 2024-25 एम/एस फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल्स प्रा. लि. 30 (प्रक्रिया में) एम/एस एचडीएफसी 12 (प्रक्रिया में) एम/एस जुबिलेंट भारतीय फाउंडेशन 4 (प्रक्रिया में) लाभार्थी छात्रवृत्ति प्राप्तकर्ता
सूची अलग से संलग्न है।
(52% महिला छात्राएं एवं 48% पुरुष छात्र)
- फोटो गैलरी एवं & कार्यक्रम
फोटो &एवं वीडियो अलग से प्रदान किए गए हैं।
- संपर्क करें
श्री एम. जी. नंदीश बाबू
प्रमुख – संचालन
ईमेल: edvidf[at]edcil[dot]co[dot]in
दूरभाष: +91-0120-4156001सुश्री ईशा कनोजिया
संचालन अधिकारी
ईमेल: edvidf[at]edcil[dot]co[dot]in
दूरभाष: +91-0120-4156001, 4156002
पत्राचार हेतु पता
एडसिल विद्यांजलि फाउंडेशन,
एडसिल हाउस,
प्लॉट संख्या 18A, सेक्टर 16A,
फिल्म सिटी, नोएडा – 201301
दूरभाष: +91-0120-4310840- सोशल मीडिया
https://www.instagram.com/edcilvidyanjalifoundation/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61555935283238
https://www.x.com/ edcilvidyanjalifoundation/

