राजभाषा
- परिचय
राजभाषा विभाग, भारत सरकार गृह मन्त्रालय की राजभाषा संबंधी नीतियों के अनुपालन का अनुवीक्षण करने एवं कार्यालयीन कामकाज में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एडसिल में 1981 में मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग के अधीन एक स्वतंत्र विभाग के रूप में राजभाषा विभाग की स्थापना की गई । राजभाषा विभाग एडसिल मुख्यालय नोएडा में स्थापित है ।
एडसिल के कार्यालयों एवं परियोजनाओं में राजभाषा हिन्दी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए राजभाषा विभाग प्रयासरत है । इसके लिए एडसिल राजभाषा कार्यान्वयन समिति एवं राजभाषा निरीक्षण समिति का गठन किया गया है ।
एडसिल प्रतिवर्ष गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग, नई दिल्ली के तर्ज पर एक वार्षिक कार्यक्रम बनाया जाता है एवं वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार एडसिल राजभाषा विभाग द्वारा हिन्दी से संबन्धित विभिन्न कार्यकलापों का आयोजन किया जाता है। हिन्दी के प्रयोग को सुगम बनाने के लिए यह विभाग निरंतर प्रयासरत रहता है एवं निम्नलिखित कार्यक्रमों का आयोजन करता है।
- अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए हिन्दी कार्यशालाएं आयोजित की जाती है।
- कर्मचारियों के लिए हिन्दी भाषा, हिन्दी टंकण एवं हिन्दी आशुलिपि का प्रशिक्षण, कम्प्युटर पर हिन्दी कार्य का प्रशिक्षण के लिए नामांकित किया जाता है
- अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कार्यालयों को हिन्दी में सर्वाधिक कार्य करने के लिए प्रोत्साहन योजनाएं है।
- हिन्दी दिवस एवं हिन्दी पखवाड़ा के दौरान विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है एवं इसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाता है।
- राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठकों का आयोजन किया जाता है।
- अनुवाद कार्य जैसे अनेक कार्यों को संपन्न करता है ।
- एडसिल राजभाषा विभाग का उद्देश्य
एडसिल के सरकारी कामकाज में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने और एक सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार करना जिससे एडसिल के समस्त कार्मिक अपना सरकारी कार्य बिना किसी संकोच एवं झिझक के हिन्दी में पूर्ण कर सकें ।
- एडसिल राजभाषा विभाग के नियमित कार्य
- एडसिल के सभी विभागों/परियोजनाओं में प्रेरणा एवं प्रोत्साहन से राजभाषा हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देना।
- गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग, नई दिल्ली एवं क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय गाज़ियाबाद द्वारा जारी निर्देशों को परिचालित करना ।
- एडसिल के सभी विभागों/परियोजनाओं में राजभाषा नीति के कार्यान्वयन की स्थिति का अनुवीक्षण, समीक्षा करना एवं आवश्यक सलाह/सुझाव देना ।
- एडसिल के सभी विभागों/परियोजनाओं से तिमाही हिन्दी प्रगति रिपोर्ट प्राप्त करना और उन्हे समेकित कर क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय गाज़ियाबाद एवं राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली को भेजना।
- नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), नोएडा के विभिन्न कार्यकलापों एवं छमाही बैठकों में भाग लेना।
- एडसिल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठकों का आयोजन करना ।
- बैठकों में तिमाही हिन्दी प्रगति रिपोर्टों की समीक्षा करना एवं राजभाषा हिन्दी के प्रगामी प्रयोग से संबंधी निर्णय लेना ।
- बैठक में लिए गए निर्णयों पर अनुवर्ती कार्रवाई करना ।
- कर्मचारियों को हिन्दी भाषा, हिन्दी टंकण एवं हिन्दी आशुलिपि का प्रशिक्षण प्रदान करना ।
- अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए हिन्दी कार्यशालाओं का आयोजन करना ।
- प्यूटर पर हिन्दी में काम करने हेतु कार्मिकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करना।
- कार्यालयों से प्राप्त कागजातों, पत्रों आदि का अंग्रेजी से हिन्दी और विलोमत: अनुवाद करना ।
- राजभाषा अधिनियम 1963 की धारा 3(3) के अंतर्गत जारी होनेवाले कागजातों को द्विभाषी रूप में जारी करना । प्रशासन में प्रयोग होनेवाले कोड, मैनुअलों को अनुवाद के लिए केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो, नई दिल्ली को भेजना ।
- एडसिल राजभाषा निरीक्षण समिति द्वारा एडसिल के सभी विभागों/परियोजनाओं में हिन्दी कामकाज का निरीक्षण करना एवं आवश्यक सलाह/सुझाव देना ।
- अधिकारियों व कर्मचारियों को हिन्दी में काम करने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रोत्साहन योजनाओं को लागू करना ।
- कार्यालयों के लिए हिन्दी में सर्वाधिक काम करने हेतु वार्षिक शील्ड पुरस्कार योजना को लागू करना ।
- हर वर्ष सितंबर माह में हिन्दी दिवस एवं हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन करना
- एडसिल में राजभाषा विभाग में सृजित पदों की स्थिति:
क्र.सं पदों का नाम सृजित पद भरे गए पद रिक्त पद अभ्युक्ति 1 सहायक प्रबन्धक (राजभाषा) 01 01 -- -- एडसिल में राजभाषा विभाग में कार्यरत कार्मिकों की स्थिति:
क्र.सं. नाम पदों का नाम 1 श्री देवेंद्र कुमार शर्मा उप महाप्रबंधक (कंपनी सचिव राजभाषा) 2 श्री अविनाश कुमार सिंह सहायक प्रबंधक (राजभाषा) - गॅलेरी





















- हिन्दी दिवस

