हम कौन हैं
एडसिल (इंडिया) लिमिटेड भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन निरंतर लाभ अर्जित करने वाला तथा तीव्र गति से विकास करने वाला एक मिनी रत्न श्रेणी-I केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (सीपीएसई) है.
हमारी विरासत
कंपनी भारत तथा विदेशों में शिक्षा के सभी क्षेत्रों में व्यापक परियोजना प्रबंधन, परामर्श, एडूटेक एवं संबद्ध सेवाएँ प्रदान करती है। शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एकमात्र केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (सीपीएसई) होने के नाते, हम प्रत्येक परियोजना और सहभागिता में सरकार का विशिष्ट समर्थन तथा व्यापक अनुभव लेकर आते हैं।
- सिद्ध उपलब्धियों और उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के प्रमाणित इतिहास वाला सरकारी स्वामित्व वाला उपक्रम।
- संचालन उत्कृष्टता के लिए मिनी-रत्न श्रेणी-I का दर्जा प्राप्त।
- निरंतर लाभ अर्जित करने वाला तथा सतत विकास की दिशा में अग्रसर संगठन।







